नई दिल्ली : चुनावी बिगुल बजने के साथ नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहाँ राजनीतिक पार्टियां रणनीतियां तैयार करने में जुटी है, वहीँ नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी चल निकला है। इसी क्रम में गुरुवार को तेलांगना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा की पत्नी पद्मिनी रेड्डी बीजेपी में शामिल हुई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने अपना फैसला बदल डाला और दुबारा कांग्रेस में शमिल हो गई।
पद्मिनी रेड्डी ने भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव की मौजूदगी में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। लेकिन शाम को उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है और वह कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगी। पद्मिनी सांगा रेड्डी या फिर मेदक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें पता चला कि कांग्रेस एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट दे रही है और उन्हें टिकट देने के बारे में कोई विचार नहीं किया जा रहा है। यह नियम वर्तमान विधायकों पर भी लागू होता है।
टीपीसीसी की स्क्रिनिंग समिति ने सांगा रेड्डी निर्वाचन क्षेत्र से उनके नाम को मंजूर नहीं किया। उनके बदले पूर्व विधायक जग्गा रेड्डी को टिकट देने का सुझाव दिया, जिन्होंने 2009 चुनाव में जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात यह है कि राजा नरसिम्हा खुद सक्रिनिंग समिति के अध्यक्ष हैं। पद्मिनी रेड्डी ने मीडिया को बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता उनके इस फैसले से नाखुश थे और उन्होंनें उन्हें पुनर्विचार करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘उनकी (कार्यकर्ताओं) भवनाओं की कद्र करते हुए मैंने भाजपा में शामिल होने का अपना फैसला रद्द कर दिया।’
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …