संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट :
बलिया : अपर जिलाधिकारी/परियोजना निदेशक मनोज कुमार सिंघल ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ;शहरीद्ध में चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। बताया कि उनको धनराशि नहीं दी जा रही है, उनको भी जल्द ही दे दी जायेगी।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना/यदि कोई शुल्क मांगता है तो तत्काल उस व्यक्ति का नाम व पता डूडा कार्यालय पर उपलब्ध करा सकता है। डूडा कार्यालय के भी किसी कर्मचारी को शुल्क नही देना है। यह योजना निःशुल्क है। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्र व्यक्तियों का आवास निर्माण किया जाना है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा है कि यदि संज्ञान में आया कि कोई पात्र लाभार्थी किसी को भी अपना मकान बनाने हेतु शुल्क दिया है तो उसको दी जाने वाली धनराशि रोक दी जायेगी। कहा कि जिनके पास अपनी भूमि है एवं भारत वर्ष में कही भी पक्का मकान ही है तथा वह व्यक्ति नगर क्षेत्र का है तो वह तत्काल निकाय/डूडा कार्यालय से सम्पर्क कर अपना नाम अंकित करा सकता है।