नई दिल्ली : एक तरफ जहाँ मोदी सरकार विपक्ष के आरोपों का सामना कर रही है, वहीँ उन्हें अपने मंत्री के बयानों से भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का एक बयान मोदी सरकार के लिए गले की फांस बन गया है। वहीँ राहुल गाँधी ने गडकरी के बयान को अआधार बनाते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
दरअसल गडकरी ने एक मराठी कॉमेडी शो के दौरान भाजपा के वादों के बारे में पूछे जाने पर कहा- हमें भरोसा था कि हम सत्ता में नहीं आएंगे। इसलिए हम बड़े वादे करते गए। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गडकरी के बयान का वीडियो क्लिप ट्वीट किया।
गडकरी को नाना पाटेकर के साथ एक मराठी शो में बातचीत के लिए बुलाया गया था। सवाल-जवाब के दौरान गडकरी ने कहा, ‘‘हम सभी का दृढ़ विश्वास और प्रखर आत्मविश्वास था कि हम जीवन में कभी सत्ता में आएंगे ही नहीं। इसलिए हमारे आसपास के लोग कहते थे कि आप तो बोलिए, वादे कीजिए, क्या बिगड़ेगा? आप पर कौन-सी जवाबदारी आने वाली है? लेकिन अब जवाबदारी आ गई। अब खबरों में आता है कि गडकरी क्या बोले थे, फडणवीस क्या बोले थे। तो अब आगे क्या? हम हंसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।’’
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …