नई दिल्ली : 2019 के चुनाव से पहले मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों को खुश करने की कोशिशों में जुटी है। इसी क्रम में मोदी सरकार ने अब सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। मोदी सरकार के इस फैसले का लाभ करीब 1 करोड़ लोगों को होगा।
महंगाई भत्ते में जो इजाफा हुआ है। यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के हिसाब से होगी। फैसला एक जुलाई से लागू होगा। फैसले से करीब 1 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचेगा। बता दें कि देशभर में 48 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी हैं। इसके अलावा 61 लाख से भी ज्यादा पेंशनर्स हैं। इससे पहले कैबिनेट ने महंगाई भत्ते ( DA) में 2% बढ़ोत्तरी की थी। इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी। ये बढ़ी हुई दरें जनवरी से लागू हुई थीं।