नई दिल्ली : आरक्षण के विरोध में आज सवर्णों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बता दें कि आज के भारत बंद की किसी भी दल या संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, बल्कि सोशल मीडिया के जरिये भारत बंद का आह्वान किया गया है। वहीँ आज के भारत बंद के दौरान भी कई जगहों पर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आज के भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है, जहाँ कई जगह प्रदर्शनकारी सडकों को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ राजस्थान में प्रदर्शनकारियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई।
वहीँ आज के भारत बंद को लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी ने कहा गया है कि वे किसी भी तरह की हिंसक घटना और अन्य गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दें। गृह मंत्रालय ने साफ कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो हिंसा को रोकने के लिए वे तमाम एक्शन ले सकते हैं।
बिहार के आरा में आरक्षण को लेकर दो गुटों के आपस में भिड़ने व गोली चलने की सुचना है। मध्यप्रदेश के भिंड और मुरैना में कर्फ्यू लगाया गया है और हालात काबू में नताये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कर्फ्यू व कई जिलों में धरा-144 लागु कर दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। भरतपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिले में धारा 144 रविवार तक लागू होगी। साथ ही इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है।