फ़तेह खान की रिपोर्ट :
फैज़ाबाद : मवई क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय हुनहुना में सर्व शिक्षा अभियान के तहत गुरुवार को स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल बच्चों ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। स्कूल के बच्चों ने हाथों में स्लोगन की तख्ती लेकर गावों का भ्रमण किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे स्कूल चलने के लिए बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी आह्वान कर रहे थे।
हुनहुना में ग्राम प्रधान मो0 काशिफ़ ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। गांव में भ्रमण करते हुए बच्चों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान किया। बच्चे अपने हाथों में सब पढ़े सब पढ़े, शिक्षा का है समान अधिकार लड़का लड़की एक सामान, पुत्र-पुत्री एक समान कन्या शिक्षा है महान आदि लिखे स्लोगन की तख्ती के साथ गांव का भ्रमण किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अबरार अंसारी, सहायक अध्यापिका रजनी बाला, राजेश यादव ,सिरताज अली आदि शिक्षक उपस्थित थे। इनके अलावा ग्रामीण सुहेल अहमद,बेचूलाल,अकील अहमद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।