मायावती के बाद अखिलेश यादव छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, गठबंधन न करने का किया एलान

नई दिल्ली : 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर जहाँ कांग्रेस बीजेपी विरोधी दलों को एक साथ लाकर महागठबंधन बनाने की कोशिशों में जुटी है, वहीँ इसी साल राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। जी हाँ, पहले मायावती ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेरा, वहीँ अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।



दरअसल अखिलेश यादव ने मध्य-प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन न किये जाने का फैसला किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को साफ किया कि उनकी मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बजाय अकेले या गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव में उतरना पसंद करेगी।



उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने वाला है मगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ गठबंधन को लेकर कांग्रेस की दिलचस्पी नहीं दिख रही है। कांग्रेस के रूख को देखते हुये अन्य राज्यों में उसके साथ मिलकर चुनाव लडने की पार्टी की कोई मंशा नही है।



सपा अध्यक्ष ने कहा कि बड़ा दल होने के नाते गठबंधन की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। इस नाते कांग्रेस को दिल बड़ा करके दिखाना चाहिए और सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिये। बसपा ने अपना रूख साफ कर दिया है और सपा भी अब इंतजार करने के मूड में नही है। बसपा या उनकी पार्टी किसी के डर में फैसला नहीं करते हैं। जरूरत पड़ी तो बसपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर बात की जा सकती है।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *