पति-पत्नी का रिश्ता हुआ कलंकित, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या

भी के गुप्ता की रिपोर्ट :

सुगौली/पूर्वी चम्पारण : सुगौली थाना क्षेत्र के बौधा गाँव निवासी गौरीशंकर प्रसाद के पुत्र सत्यानंद प्रसाद के हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक के पत्नी के गिरफ्तारी के बाद हत्या के रहस्य से पर्दा हटा। मृतक की पत्नी हीं हत्यारा उसकी निकली। पुलिस जांच मे पत्नी का नाम सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ने अपने जीजा से मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। घटना के दिन मृतक की माँ और पिता घर पर नही थे। इसी बीच मृतक की पत्नी अस्मिता और बहनोई रमेश प्रसाद पिता जग्रनाथ साह घर रतवल चौतरवा, ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कर उनकी हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को घर से दूर फेंक गायब हो गए।

वहीँ पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गयी। मृतक के घर से एक किलोमीटर दूर मृतक का मोटर साईकिल बरामद कर लिया गया। दो दिन बाद शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव को परिजनो को सौप दिया और कार्रवाई करने मे जूट गई। जाँच पडताल के क्रम मे पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया। पत्नी ने पुलिस पूछताछ में पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है, जिसे जेल भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि अन्य को शीघ्र हीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात लोगों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया जिसके बाद वे घर नही लौटे। घटना के बाद गांव मे तरह-तरह की चर्चा थी। बताया जाता है कि मृतक सत्यानन्द कुमार अपने परिवार के एकमात्र वारिस थे और एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस विभिन्न पहलू पर अनुसंधान कर रही थी। घटना के परत दर परत जांच के बाद मामले का उद्भेदन होने के बाद पति-पत्नी की रिश्ता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया। इस कलंकित रिश्ते को लोग हजम नही कर रहे है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला …

UP के फिरोजाबाद में जमीन की तकरार में पुलिस टीम पर अटैक व फायरिंग, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

फिरोजाबाद: उत्तरप्रदेश में पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती मिल रही है। कानपुर के चौबेपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *