17 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को स्कूल छोड़ने के बहाने किया दुष्कर्म और फिर……..

नई दिल्ली : हमारा सामाजिक परिवेश कुछ इस कदर दूषित हो गया है कि हम अपने नौनिहालों को भी सही वातावरण मुहैया नहीं करा पा रहे हैं। ताज़ा मामला महराष्ट्र के पुणे के बारामती का है, जहाँ एक 17 साल के लड़के ने एक 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। लड़के ने ल्लाद्की के साथ उस समय बलात्कार किया जब वो उसे स्कूल छोड़ने के लिए कह कर ले गया था। आरोपी ने छात्रा को बहलाकर गाड़ी से स्कूल छोड़ने के लिए बैठाया था। हालांकि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़का और पीड़िता छात्रा एक- दूसरे को जानते थे।

छात्रा के परिवारजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के ने छात्रा को बाइक में बैठाकर उसे स्कूल छोड़ने की बात कही थी, जिसके बाद आरोपी छात्रा को बैठाकर नहर के किनारे ले गया। वहां पर उसने किशोरी को महादेव माला की झाड़ियों में जबरन खींच लिया। उसके बाद आरोपी से छात्रा के साथ जबर्दस्ती रेप की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को यौन उत्पीड़न के बारे में न बताने की धमकी भी दी। उसके बाद उसे स्कूल छोड़ दिया। स्कूल से घर लौटने पर छात्रा ने अपनी मां घटना के बारे में बताया। उसके बाद किशोरी के चाचा उसे लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराने के लिए गए। पुलिस के अनुसार छात्रा स्थानीय स्कूल में आठवीं में पढ़ती है। इसलिए आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले आरोपी पर एक छह साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने का भी मामला सामने आया था।

 

About Kanhaiya Krishna

Check Also

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला …

UP के फिरोजाबाद में जमीन की तकरार में पुलिस टीम पर अटैक व फायरिंग, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

फिरोजाबाद: उत्तरप्रदेश में पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती मिल रही है। कानपुर के चौबेपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *