बस्ती:धूमधाम से मनाई गयी सम्राट अशोक की जयंती

 

विजय नाथ चक्रवर्ती की रिपोर्ट

 

बस्ती.  जिस समाज का इतिहास  नही होता उस समाज का राज्य नही होता।हम गौरवशाली पुरखो की संतान होकर आज भी अपने अधिकारो के लिये दर -दर भटक रहें हैं।उक्त बातें 19/10/2018 को डॉ०भीमराव अम्बेडकर बुद्ध बिहार भोयर कलवारी बस्ती मे सम्राट अशोक धम्म विजयदशमीं धम्मचक्र दीक्षा दिवस के कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि श्री अजय कुमार चौधरी ने कही।

 

उन्होंने प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि-हमारे गौरवशाली इतिहास आज से लगभग 2300वर्ष पूर्व रहा है।जिनका साम्राज्य मध्य एशिया से लेकर पूरे दक्षिण एशिया तक फैला फैला हुआ था।आज उन्ही की संतान होकर दर -दर की ठोकरे खा रहें हैं।हमे सम्राट अशोक की जयंती पर यह संकल्प लेना होगा कि-हम अपने पुराने खोये हुए अतीत को एकजुट होकर प्राप्त करेंगे।साथ ही हमारे पूर्वजों के संजोये हुये सपने अखण्ड भारत के संकल्प को पुन:स्थापित करेंगे।.                                          आगे उन्होंने यह भी कहा कि-आज तक हम देखते आ रहें कि-उनके बंशज और सरकार के साथ  पूरी दुनिया सम्राट अशोक के अस्तित्व को मान रही है।लेकिन उनका सम्मान नहीं कर रही है।.           इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राम कुमार यादव ग्राम प्रधान बहादुरपुर ने महात्मा बुद्ध,सम्राट अशोक एंव बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करके  बुद्ध वंदना किया।.                    इसअवसर पर संजू गौतम,सीमा गौतम,साधना गौतम ,बबिता,फूलमती,सपना,मंजू,अनारकली,सरिता, रामशब्द,रवीश चन्द,बुद्ध विक्रम सेन,राजेन्द्र प्रसाद,पत्रकार विजयनाथ चक्रवर्ती,वीरेन्द्र प्रताप,राकेश मणि गौतम,राम सूरत राव,राम जनम,राम केवल,राम भवन,तारक नाथ,राजेश पासवान,सुरेन्द्र कुमार,अनिल कुमार यादव,कृष्ण कुमार गौतम,रमेश चन्द्र,मनिराम,पंकज,उदय भान,सी पी गौतम,घनश़्याम गौतम,श्री राम,जीतेन्द्र कुमार,बलराम,मोतीलाल,हरिश्चन्द्र  आदि सैकड़ो लोग कार्यक्रम मे शामिल हुए।

About Hindustan Headlines

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *