नई दिल्ली : पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंगों में रंग रहा है। देश के विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों में झंडातोलन किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में गूगल ने डूडल बनाकर देशवासियों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि गूगल द्वारा विभिन्न मौकों पर डूडल बनाकर शुभकामनाएं दी जाती रहती है।
इस बार के गूगल डूडल में भारत की एक खास झलक दिख रही है। इसमें एशियाई हाथी, भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय पशु बाघ की तस्वीर बनी है। साथ ही इस रंग बिरंगे गूगल डूडल में आम, रंग बिरंगे पैधे भी दिख रहे हैं। इन शक्तिशाली जानवरों की छवि से गूगल डूडल से भारत के शक्तिशाली होने की झलक दिख रही है।
इस खास गूगल डूडल पर बयान देते हुए गूगल ने कहा, ’40 लाख वर्ग किलोमीटर के देश में ट्रक चालक अपने परिवार से कई महीनों तक दूर रहते हैं और अपना मन रमाए रखने के लिए आनंददायक लोक कलाओं से घिरे रहते हैं।’
