नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। जहाँ एक तरफ आज कुश्ती में राहुल अवारे ने भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया, वहीँ अब सुशील कुमार ने भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलवाया है। सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम वर्ग में बाज़ी मारते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।
सुशील कुमार ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस को 4-0 से मात दी थी। इससे पहले उन्होंने क्वॉर्टर फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद बट को 4-0 से हराया। सुशील ने यह मुकाबला तकनीकि दक्षता के आधर पर अपने नाम किया। सुशील ने राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीते थे।