संतोष शर्मा की रिपोर्ट :
बलिया : प्राथमिक विद्यालय में 12 वर्षीय बालिका से छेड़खानी करने पर ग्रामीणों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि कक्षा पांच की इस पीड़ित छात्रा के साथ शिक्षक कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। शनिवार को बालिका स्कूल जाने से इंकार कर दिया। इस पर परिवार के सदस्य उसे जबरन स्कूल भेजने को दबाव बनाने लगे। इस पर वह शिक्षक द्वारा छेड़खानी की बात परिजनों को बताई।
इस पर परिवार के सदस्य आक्रोशित होकर स्कूल की तरफ चल दिए। देखते ही देखते काफी संख्या में महिला व पुरुष स्कूल में पहुंच गए। इसके बाद आरोपित शिक्षक अरविंद सिंह की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया। साथ ही किसी तरह से जनता के आक्रोश को शांत किया।