पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, पीएम मोदी ने जताया दुःख

नई दिल्ली : अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित कई अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने उन्हें न्याय के लिए लड़ने वाला योद्धा बताया है।

फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘जब हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं तो हमें ट्रेड यूनियन का वह नेता याद आता है जिसने न्याय के लिए लड़ाई की, वह चुनाव के दौरान बड़े से बड़े नेता को विनम्र बना देते थे। एक दूरदर्शी रेल मंत्री और एक महान रक्षामंत्री जिसने भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाया। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों के दौरान जॉर्ज साहब अपनी राजनीतिक विचारधारा से कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने आपातकाल का पुरजोर विरोध किया। उनकी सादगी और विनम्रता उल्लेखनीय थी। मेरी सांत्वना उनके परिवार, दोस्तों और लाखों लोगों के साथ है जो उनके जाने से दुखी हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘मैं पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वह एक तेजतर्रार यूनियन नेता थे जिन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश को समर्पित कर दी। उन्होंने ट्रेड यूनियनों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट करके जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।’

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *