FIFA World Cup 2018 Final: 20 साल बाद फ्रांस बना फीफा चैंपियन, फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराया

फ्रांस लगभग 20 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने दिदिएर डेसचेम्प्स की कप्तानी में अपने घरेलु मैदान पर खेलते हुए पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल 18वें मिनट में फ्रांस के हिस्से में आया। क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकिच के हेडर लगा आत्मघाती गोल किया। लेकिन जल्द ही क्रोएशिया ने मैच में जोरदार वापसी की। क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने 28वें मिनट में शानदार गोल दागा और स्कोर 1-1 अंको से बराबरी पर ला दिया। 38वें मिनट में इवान पेरिसिच के हैंडबॉल फाउल के बाद VAR के इस्तेमाल से फ्रांस को एक पेनल्टी मिल गई। एंटोनी ग्रीजमैन ने बेहद चतुराई से बॉल को गोलपोस्ट में पहुचाकर फ्रांस को 2-1 की बढ़त दिलाई।

इस तरह हाफ टाइम तक फ्रांस 2-1 के स्कोर के साथ क्रोएशिया से आगे रहा। इसके बाद फ्रांस क्रोएशिया को वापसी करने का दिया। 59वें मिनट में पॉल पोग्बा ने तो 65वें मिनट में युवा खिलाड़ी मबापे ने शानदार गोल दागकर फ्रांस को 4-1 से एकतरफा बढ़त दिलाई। हालांकि इसके 69वें मिनट में क्रोएशिया के मारियो मैंडजुकिच ने गोल कर क्रोएशिया को मैच में वापसी कराने की कोशिश की। लेकिन अपनी टीम की हार को टाल नहीं सके। इस बीच क्रोएशिया ने गोल करने के कई मौके गवाए जो उसे इस निर्णायक मुकाबले में भरी पड़ा और आखिरकार पहली बार फाइनल खेल रही क्रोएशिया को 4-2 से हार का सामना करना पड़ा। फ्रांस अब उन देशों के लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसने एक से अधिक बार विश्व कप खिताब जीता। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल करने वाले इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी केन गोल्डन बूट और क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिक गोल्डन बॉल के विजेता बने। फीफा यंग प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप का खिताब फ्रांस के कायलिन मबापे को मिला जिन्होंने टूर्नामेंट में चार गोल किए। वही गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड बेल्जियम के थियाबाउट कोरटूइस को मिला।

फ्रांस: लोरिस, बेंजामिन पावर्ड, राफेल वरान, सैमुअल उम्तीती, लुकास हर्नान्डेज, एनगोलो कान्ते, पॉल पोग्बा,कीलियन एम्बापी,एंटोनी ग्रीजमैन,ब्लेस मातुइदी और ओलीवर जिरो.

क्रोएशिया: डेनिजेल सुबासिक, सिमे वसाल्जको, डेजान लोवरेन,डोमागोज विदा, इवान स्ट्रिनीक, इवान रेकिटिक,मासेर्लो ब्राजोविक, एंटे रेबिक, लुका मोड्रिक, इवान पेरीसिक और मारियो मांजुकिक.

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *