नैमिष मिश्र की रिपोर्ट
उन्नाव : रुटीन निरीक्षण के तहत पुलिस-प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में अधिकारियों को सब चाक-चौबंद मिला। बंदियों के कपड़ों के साथ बिस्तर और बैरक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सब चाक-चौबंद मिला।जिला जज अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में सीजेएम आलोक यादव, डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, एडीएम बीएन यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, एसडीएम पूजा अग्निहोत्री, एसपी हरीश कुमार ने फोर्स के साथ शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यहां बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं खानपान के विषय में जेल अधीक्षक एके ¨सह से जानकारी ली। बैरकों की तलाशी लेने के साथ बंदियों के बिस्तर और कपड़ों की भी सघन तलाशी ली गई। जेल अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस माह कितने बंदियों का इलाज किया, इसकी भी जानकारी ली। महिला बैरक में जाकर महिला बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिला जज ने जेल अधीक्षक एके सिंह से जेल में निरुद्ध उन कैदियों के बारे में जानकारी ली, जो अपनी आधी से अधिक सजा काट चुके हैं।