*अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया*
रामलाल साहनी की रिपोर्ट
मीरजापुर-विंध्याचल
– विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में *अखंड भारत संकल्प दिवस* का कार्यक्रम विन्ध्याचल स्थित विंध्य रेजीडेंसी रेहड़ा चुंगी पर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय अमरीष जी रहे।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि *हमारा देश प्राचीन समय में विश्व गुरु था इसको सोने की चिड़िया कही जाती थी, यहां दूध, दही की नदियां बहती थी, हम पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते थे* लेकिन एकजुट ना रहने के कारण हमें 14 सौ वर्षों तक गुलामी झेलनी पड़ी तथा विशाल भारत देश खंड-खंड हो गय। आज हमें खंडित आजादी प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर उन्होंने *देश के युवाओं को संकल्पबद्ध होकर पुनः भारत को अखंड बनाने का आवाह्न किया।*
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर कुल पाल सिंह ने किया।इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष श्री राम चंद्र शुक्ला, जिला महामंत्री विभाग मंत्री महेश जी, विंध्याचल प्रखंड के अध्यक्ष दीनानाथ मिश्र जी, बजरंग दल जिला संयोजक कुलदीप जी, लव पांडे जी, उमेश चंद्र मिश्र जी, भूपत मिश्र जी,अश्वनी उपाध्याय, सभासद पति संगम लाल त्रिपाठी, रत्नेश भट्ट श्रीमती संगीता मिश्रा, प्रीति पांडेय,रिंकी देवी आदि लोग उपस्थित रहें।