बीजेपी शासित इस राज्य ने गाय को दिया राष्ट्रमाता का दर्ज़ा, ऐसा करने वाला बना देश का पहला राज्य

नई दिल्ली : केंद्र में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से हीं देश भर में विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा गाय को राष्ट्रमाता का दर्ज़ा दिए जाने की मांग उठती रही है। हालंकि हिन्दू संगठनों के इस मांग पर केंद्र की मोदी सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया, लेकिन एक राज्य ऐसा है, जहाँ गाय को राष्ट्रमाता का दर्ज़ा मिल गया है। जीन हाँ, ऐसा करने वाला ये देश का पहला राज्य बन गया है।


आपको बता दें कि बीजेपी शासित राज्य उत्तराखंड में गाय को राष्ट्रमाता का दर्ज़ा मिल गया है। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन राज्य मंत्री रेखा आर्या की ओर से सदन में सर्वसम्मति से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। सदन पटल पर रखे गए इस प्रस्ताव का सत्ता पक्ष के साथ विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी समर्थन किया। इसी के साथ उत्तराखंड गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने वाला पहला राज्य बन गया है।


वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हम सब गाय को गो माता मानते हैं। लेकिन सरकार गाय को राष्ट्र माता घोषित कर क्या संदेश देना चाहती है। सरकार ने गो माता की रक्षा के लिए अब तक क्या किया। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में गो संरक्षण के लिए कानून है। लेकिन यह कानून दिखाई नहीं दे रहा है। विधायक देशराज कर्णवाल, संजय गुप्ता, विनोद चमोली ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *