नई दिल्ली : राष्ट्रपति पद के लिए मीरा कुमार के नाम का एलान करने के बाद उप-राष्ट्रपति पद के लिए भी विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। विपक्ष ने महात्मा गाँधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। विपक्षी दलों की हुई बैठक में गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर आम सहमति बानी, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
गोपालकृष्ण गांधी, महात्मा गांधी के पोते हैं। गोपाल कृष्ण गांधी पूर्व प्रशासक, राजनयिक और राज्यपाल रह चुके हैं। वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे हैं। गोपाल कृष्ण गांधी सिविल सोसायटी की नामी शख्सियत हैं। नौकरशाह से लेकर राजनयिक राजदूत के लंबे अनुभव के धनी गोपाल कृष्ण गांधी लेखन और बौद्धिक जगत में अपनी खास पहचान रखते हैं।