बुलंदशहर हिंसा : मुख्य आरोपी योगेश गिरफ़्तार, बचाव में उतरा बजरंग दल

बुलंदशहर : यूपी के जनपद बुलंदशहर में हिंसा और इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मामले के मुख्य आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ योगेश की गिरफ़्तारी के बाद बजरंग दल अब उसके बचाव में उतर गया है। हिंसा के बाद फरार चल रहे आरोपी योगेश पर हिंसा भड़काने और लोगों को इकट्ठा करने का आरोप है। आज शाम 4 बजे योगेश को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज के गिरफ्तार हो जाने के बाद अब उसका संगठन बजरंग दल उसके बचाव में उतर आया है। बजरंग दल के सदस्य प्रवीण भाटी का कहना है कि योगेश राज बेकसूर है।

योगेश का पक्ष लेते हुए प्रवीण ने कहा कि, हम उसे कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे, वह बेगुनाह है। हम वो हर कदम उठाएंगे जो योगेश के लिए अच्छा होगा। हम उसे बचाने के लिए हर सबूत अदालत के सामने पेश करेंगे और निश्चित ही वह सभी इल्जामों से बरी हो जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज बीते 3 दिसंबर से ही फरार चल रहा था। वह अपने आकाओं के संपर्क में भी था लेकिन पुलिस का उसका पता नहीं लगा पा रही थी। बीती रात पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि योगेश बुलंदशहर के खुर्जा आने वाला है।

सूचना पाकर बीबीनगर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स लेकर खुर्जा बुलंदशहर बाईपास पर स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज के पास पहुंचे। वहां टी-प्वाइंट के पास से रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस वक्त पुलिस योगेश से पूछताछ कर रही है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *