नई दिल्ली : मध्य-प्रदेश के बाद राजस्थान के सीएम के नाम पर भी मुहर लग गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत को राजस्थान का सीएम बनाया जा सकता है, जबकि सीएम पद के एक अन्य दावेदार सचिन पायलट को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। हालाँकि पार्टी की तरफ से अभी इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक मुताबिक अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुखय्मंत्री बनाया जा सकता है। राहुल गांधी ने कल की तर्ज पर आज भी एक ट्वीट किया है। जिसमें वह सचिन पायलय और अशोक गहलोत के साथ हैं। बता दें कि कल भी उन्होंने एक ट्टवीट किया था। जिसमें उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादितय सिंधिया थे। ट्वीट कर राहुल गांधी संकेत देने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है।