नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में प्रशासन के द्वारा हेलिकॉप्टर लैंडिंग की इज़ाज़त मिलने के बाद अमित शाह मालदा में रैली को संबोधित किया। मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि ममता सरकार हत्या करने वाली सरकार है। वह हमें रैली निकालने नहीं देती है। ऐसा लगता है कि अब उनका समय आ गया है, जनता उनकी विदाई करने का मन बना चुकी है।
अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रथ यात्रा रोकने से बंगाल की जनता के दिलों में जो कमल खिला है वो खत्म नहीं होगा ममता दीदी। भारतीय जनता पार्टी की रथ यात्रा रोकने से बंगाल की जनता के दिलों में जो कमल खिला है वो खत्म नहीं होगा ममता दीदी। मोदी सरकार ने यूपीए के मुकाबले ढाई गुना अधिक पैसे बंगाल को दिया। ममता सरकार ने हमारे 60 से अधिक कार्यकर्ता की हत्या करवा दी।
शाह ने कहा कि ममता सरकार हमें इजाजत नहीं देगी, तो हेलीकॉप्टर से ही भाषण देंगे। ममता दीदी अगर हमें रथ यात्रा नहीं निकालने देंगी तो हम रैली करेंगे और अगर रैली भी नहीं करने देंगी तो हम पैदल घर-घर जाएंगे। जिस बंगाल में संगीत की गूंज सुनाई पड़ती थी, उसी बंगाल में आज बम के धमाकों की गूंज सुनाई देती है।