उमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट :
अमेठी : जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने आज रानी हरिवंशगंज स्थित धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक कुल 13 किसानों से 805.16 कुन्तल की खरीद की जा चुकी है तथा अब तक 38 किसानों को टोकन दिया जा चुका है। केन्द्र प्रभारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि क्रय धान क्रय केन्द्र पर 5000 बोरों की उपलब्धता है जिनमें से 2013 बोरों का उपयोग कर लिया गया है तथा जो किसान आ रहे है उनकों क्रम से टोकन जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस क्रय केन्द्र का इस वर्ष का लक्ष्य 15 हजार कुन्तल का निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन 400 से 500 कुन्तल की खरीद की जाए। जिलाधिकारी ने बोरों पर स्टैंसिल न लगाने पर केन्द्र प्रभारी विवेक चतुर्वेदी को वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने 7-8 किसानों को टोकन दिया गया परन्तु उनकों खरीद की तिथि न देने पर केन्द्र प्रभारी को चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने किसानों दूरभाष पर क्रय केन्द्र पर धान बेचने तथा धनराशि खाते में पहुचने की भी जानकारी जी उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकार ज्यादा से ज्यादा धान की खरीद की जाए तथा किसी भी किसान को क्रय केन्द्र से वापस ने किया जाए।
उन्होंने केन्द्र प्रभारी को गांव में जाकर इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर मौजूद कांटा, छन्ना तथा नमी मापक यत्रं के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह डिप्टी आरएमओ जनपद अमेठी के मोबाईल नं0 7233870888 पर किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई महेन्द्र श्रीवास्तव, सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।