नेयाज आलम की रिपोर्ट :
पश्चिम चम्पारण : प्रखंड मझौलिया के बीडीओ आवास परिसर के निकट से मंगलवार के दिन शीशम का पेड़ काट लिया गया और अधिकारियों को इसकी भनक तक नही लगी। अज्ञात लोगों ने दिन दहाड़े शीशम का पेड़ काट लिया और बीडीओ और सीओ को इसकी भनक नही लगी।
बीडीओ जितेंद्र राम ने पूछने पर बताया कि उन्हें कुछ पता नही है, सीओ से पूछ लें। सीओ वीरेंद्र मोहन ने बताया कि वे नौतन प्रखंड में चुनाव ड्यूटी पर है, उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नही है। बहरहाल अधिकारियों की उदासीनता से ब्लॉक परिसर में लगे सरकारी पेड़ों की कटाई गाहे बेगाहे होती रहती है,और अधिकारियों को पता नही होता।