नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर और यूपी में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। बता दें कि इससे पहले रविवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। आज सुबह करीब 6 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस कए गए, जिससे कुछ देर तक लोगों में सनसनी मची रही। भूकंप से कहीं नुकसान की खबर नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खरखौदा में धरती हिली। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। भूकंप से अभी तक कहीं से जनहानि की खबर नहीं आई है। 24 घंटे में यह दूसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
रविवार शाम को आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 मापी गई थी। भूकंप रविवार शाम 4:37 बजे आया था। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।बताया जा रहा है कि हरियाणा का झज्जर में भूकंप का केंद्र था। जमीन से 10 किलोमीटर नीचे केंद्र बताया गया है।
Check Also
Being Musical Records के बैनर तले बना Punjabi Song Kaali Bindi कल हो रहा है रिलीज़
Punjabi Song Kaali Bindi : Being Musical Records का बहुप्रतीक्षित Punjabi Song Kaali Bindi कल …
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …