द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट :
मुंबई : खबरें दीपिका और रणवीर की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है। पिछले दिनो दोनों को कई बार एक साथ कई इवेंट्स में स्पॉट किया जा चूका है। यह अलग बात है कि दोनों अपने रिश्ते को पब्लिक के सामने नहीं माना है, मगर बॉलीवुड के कोने -कोने में उनकी लव स्टोरी की कहानी के किस्से उडानें भर रहे है। इधर विराट और अनुष्का अभी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी से लेकर हनीमून तक की खबरों के वायरल होने के बाद बॉलीवुड में एक दूसरी खबर वायरल हो रही है।
स्पॉटबॉय की जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले दीपिका और रणवीर सिंह को प्लस वोर्ली हाई राइज जगह पर स्पॉट किया गया था। आपको बता दें, कि इसी जगह पर ‘विरुष्का’ का आलिशान अपार्टमेंट भी है। खबर है कि जल्द ही रणवीर और दीपू भी इसी जगह अपना नया अपार्टमेन्ट ले सकते हैं। इसके बाद वो बॉलीवुड लव बर्ड्स विरुष्का के पड़ोसी बन जायेंगे l
गौरतलब है कि रणवीर की नयी फिल्म ‘सिम्बा’ इस साल के अंत तक रिलीज के लिये तैयार होगी। साथ ही इन दिनों रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ बतौर अभिनेत्री अलिया भट्ट नज़र आयेंगी। उनके चाहने वाले दर्शक बेसब्री से उनके फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं और साथ ही सभी को इंतजार है उनकी शादी की ऑपचारिक पुष्टि का भी की बॉलीवुड लव बर्ड्स कब इस बात का खुलासा करेंगे ?