नई दिल्ली : दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में एक साथ 13 लोगों की मौत हो गई। ये दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हुआ, जहाँ जुब्बल के कुडडू के समीप एक ट्रैक्स गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीँ पुलिस और प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक त्यूणी जा रही टेंपो ट्रैक्स स्नैल और कुड्डू के बीच मुंगरा नामक स्थान पर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ट्रैक्स में सवार 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में 6 पुरुष व चार महिलाएं हैं। तीन बच्चे भी हादसे में मारे गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग छौहारा की रणसार वैली के तहत जांगला उप तहसील के नंडला गांव के बताए जा रहे हैं।
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …