दिलीप ट्रॉफी फाइनल 2017, चौथा दिन : इंडिया ग्रीन को 163 रनों से हरा इंडिया रेड बनी चैंपियन, देखिये मैच रिपोर्ट

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर के दमदार खेल के दम पर इंडिया ग्रीन को हरा इंडिया रेड टूर्नामेंट की विजेता बनी। चौथे दिन ही इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को 163 रनों से हराया। तो आइये जानते हैं लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रहे इस फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन का पूरा हाल।

7 विकेट पर 187 रन से आगे खेलने उतरी इंडिया रेड अपनी दूसरी पारी में ज्यादा देर नही टिक सकी। 42 रन बनाकर खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर भार्गव भट्ट की गेंद पर सुरेश रैना को कैच दे बैठे। इसके बाद सिद्धार्थ कौल 17 और बांसिल थांपी 2 रन बना अक्षय वखारे का शिकार बने। वही अशोक डिंडा 1 रन बना कर नॉटआउट रहे। इस तरह इंडिया रेड अपनी दूसरी पारी में 208 रन पर सिमट गई और इंडिया ग्रीन के सामने 393 रनों का लक्ष्य रखा। इंडिया ग्रीन के लिए सबसे ज्यादा अक्षय वखारे और भार्गव भट्ट ने 4-4 विकेट झटके। वही जयदेव उनादकट ने भी एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन ने जल्दी अपना पहला विकेट गंवाया इशान किशन 18 रन बना वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हो गए। ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन भी 21 रन बना विजय गोहील की गेंद पर एलबीडबल्यू होकर पवेलियन लौटे। उसके बाद मनोज तिवारी और सुरेश रैना ने तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। लेकिन वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के आगे इंडिया ब्लू के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सके। सुरेश रैना 45 और मनोज तिवारी 38 रन बनाने के बाद वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने। दीपक हुडा 3 और श्रीकर भारत को शून्य पर वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन लौटाया। जयदेव उनादकट को 10 के स्कोर पर विजय गोहील ने एलबीडब्ल्यू किया। अक्षय वखारे 6 रन बना विजय गोहिल का तीसरा शिकार बने। वही 41 गेंदों पर 5 छक्के और एक चौका लगा 51 रन बनाकर खिला रहे भार्गव भट्ट को सूर्यकुमार यादव ने चलता किया। 6 रन पर खेल रहे पंकज सिंह को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। जबकि इशांत शर्मा 20 रन बना नॉटआउट रहे। इस तरह इंडिया ब्लू अपनी दूसरी पारी में 229 रन पर सिमट गई और उसे 163 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंडिया रेड के लिए सबसे ज्यादा वाशिंगटन सुंदर ने 6 विकेट झटके। वही विजय गोहिल ने तीन और सूर्य कुमार यादव ने भी एक विकेट चटकाया। पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटकने वाले इंडिया रेड की जीत के हीरो वाशिंगटन सुंदर ‘मैन-ऑफ-द-मैच’ बने।

Tags:
Duleep Trophy 2017-18,India Blue v India Red,Duleep Trophy,1st-inngs-highlights,Pink ball challenge,pink ball,domestic,Yuvraj Singh,Suresh Raina,Duleep Trophy 2017,2017,Avinash Singh,Khel Sangram,KAT Media,Priyank Panchal,Sudip Chatterjee,Tons,News,Indian Game,Popular in India,India,Team India,Sports News,Sports,Cricket,Cricket News,final,Duleep Trophy final,Ekana International Cricket Stadium,Lucknow

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *