एटा : अवैध आतिशबाजी निर्माण कर रहा एक आरोपी गिरफ्तार, बारुद तथा बने-अधबने देशी अनार बरामद

अनेश कुमार की रिपोर्ट

एटा : थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चन्दरपुर में अमर सिंह जाटव के मकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी बनाते हुये एक अभियुक्त को समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। मौके से मिट्टी के बड़े 39 अनार, 179 छोटे अनार बारुद भरे हुये, 248 खाली अनार छोटे-बडे़ तथा 5 किग्राम बारुद बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना राजा का रामपुर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस टीम को 10000 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-

1- ज्ञान सिंह पुत्र अमर सिंह जाटव निवासी चन्दनपुर थाना राजा का रामपुर एटा।

बरामदगी:-

1. मिट्टी के बड़े 39 अनार
2. 179 छोटे अनार बारुद भरे हुये
3. 248 खाली अनार छोटे-बडे़
4. 5 किग्राम बारुद



गिरफ्तार करने वाली पुलिस (टीम थाना राजा का रामपुर):-

1. थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भाटी
2. उ0नि0 योगेन्द्र कुमार
3. उ0नि0 राजन बाबू श्रीवास्तव
4. आ0 कर्मवीर सिंह
5. आ0 योगेन्द्र कुमार
6. आ0 धर्मवीर सिंह
7. आ0चा0 महेश चन्द्र


About Kanhaiya Krishna

Check Also

दिल्ली : पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, एके-47, हैंड ग्रेनेड बरामद, स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ जारी

दिल्ली : पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, एके-47, हैंड ग्रेनेड बरामद, स्पेशल सेल की आतंकी से पूछताछ जारी

रिपोर्ट : सलिल यादव   आईएसआई ने दिल्ली समेत पूरे देश में हमलों के लिए …

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *