सोनू सिंह की रिपोर्ट
फतेहाबाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पतैयापुरा के सर्विस रोड तथा अंडरपाथ के पास रविवार तडके अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड की मौत हो गयी। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पतैयापुरा निवासी राम सिंह उर्फ पप्पी पुत्र रामरतन रवििर सुबह करीब 5 बजे बीडी लेने के लिए जा रहा था। अचानक एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर पीछे से आये अज्ञात वाहन से उसमें टक्कर मार दी तथा भाग गया। दुर्घटना में राम सिंह 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। थोडी देर बाद वहां से निकलने वाले कुछ लोगों ने शव को पडा देखा तो राम सिंह के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस पहुंच गयी तथा शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई खेमचंद की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।