सोनू सिंह की रिपोर्ट
आगरा थाना बरहन क्षेत्र में घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं है। हाल ही का एक और मामला सामने आया जब एक अपाचे सवार अवधेश नाम का व्यक्ति शुक्रवार की सुबह किसी काम से अहारन से जलेसर जा रहा था तभी रास्ते में अचानक से किसी अज्ञात लोगो ने कूलरिहा गांव के समीप अवधेश मे गोली मार दी जिससे अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा भेज दिया अवधेश के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बरहन में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार मामला रंजिश का बताया जा रहा है। अहारन का रहने वाला है। अवधेश नाम का युवक थाना बरहन के अहारन चौकी का है।