लखनऊ : उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सपा के पूर्व प्रमुख और वर्तमान में सपा संरक्षक, मुलायम सिंह यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुलायम सिंह यादव आज 80 साल के हो गए हैं। अखाड़े के मैदान से राजनीति में कदम रखने वाले मुलायम ने सियासी अखाड़े में कई धुरंधरों को पटखनी दी और यूपी के सत्ता में आसीन भी हुए।
सपा दफ्तर में केक काटकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर संकल्प करो कि किसी को नाराज़ नही करना है और धर्म जाति के नाम पर भेदभाव नही करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी भेदभाव दूर करके सपा को और मजबूत करना है। 4 बार मैनें सरकार मैंने बनाई, कुछ नेताओं ने अलग होकर पार्टी को कमज़ोर किया, आप सब पार्टी को मजबूत करो।
मुलायम ने कहा कि जब मैं रक्षा मंत्री था तो मैंने चीन और पाकिस्तान को पीछे खदेड़ दिया था। उन्होंने कहा कि नेता मंडल स्तर पर मेरे कार्यक्रम लगाएं। मैं ऐसी स्थिति पैदा करूँगा कि मेरे बिना दिल्ली की सरकार नही बनेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का लक्ष्य होना चाहिए, दिल्ली की सरकार सब कुछ है। 90 फीसदी नौजवान आया समाजवादी पार्टी के साथ है। नौजवानों और महिलाओं को पार्टी से जोड़िए, महिलाओं को विश्वास दिलाइये की सपा में वो सुरक्षित हैं। लाल टोपी समाजवादी पार्टी की पहचान है।
Check Also
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …
74 साल बाद करतारपुर कॉरिडोर के जरिए मिले दो भाई, बंटवारे ने किया था अलग
1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो मोहम्मद सिद्दीक नवजात थे। उनका …