नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद हीं शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ दिवाली की रात सगे भाई ने हीं अपनी बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है। बताय जा रहा है कि आरोपी ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया, जब दिवाली पूजन के बाद परिवार के साथ एक ही कमरे में सोये हुए थे। आरोपी ने जब इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, वक्त वो नशे में धुत्त था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी महिला थाना मानेसर क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह इलाके के ही एक स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। किशोरी की मां नहीं है। उसने पिता व बहन के साथ बुधवार को दिवाली पूजन किया। पूजा के बाद भाई कृष्ण ने शराब पी। देर रात आरोपी ने बहन से दुष्कर्म किया। गुरुवार सुबह जब आरोपी काम पर चला गया उसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। पिता लड़की को लेकर पुलिस के पास पहुंचा।
पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि, ‘मैं फारुखनगर में अपने चार बच्चों- तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहता हूं। मेरी बीवी मानसिक रूप से बीमार है और बीते कई वर्षों से लापता है। बुधवार को घर पर पूजा करने के बाद मैंने और मेरे बेटे ने शराब पी। सबसे बड़ी और छोटी बेटी एक कमरे में सो रही थीं जबकि 15 वर्षीय बेटी अपने कमरे में अकेले सो रही थी। चूंकि मैंने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी इसलिए मैं अपने कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद मेरा बेटा उस कमरे में गया जहां उसकी बहन सो रही थी और उसने उसका बलात्कार किया।’
लड़की की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। मानेसर के महिला पुलिस थाने में पॉस्को एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मजदूर का काम करने वाले आरोपी को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त शकुंतला ने बताया, पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Check Also
Being Musical Records के बैनर तले बना Punjabi Song Kaali Bindi कल हो रहा है रिलीज़
Punjabi Song Kaali Bindi : Being Musical Records का बहुप्रतीक्षित Punjabi Song Kaali Bindi कल …
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …