मेरठ : यूपी के जनपद मेरठ से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आय है, जिसे सुनकर आपका सिर शर्म से झुक जायेगा। सीमा पर दुश्मनों के गोलियों की परवाह किये बिना सीना तान कर खड़े रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी की पत्नी के साथ अस्पताल में कंपाउंडर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीँ आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र में एक अस्पताल में रिटायर्ड फौजी की पत्नी 6 दिन पहले दर्द की शिकायत लेकर गई थी। जहां उसके कमरे में देर रात रिजवान नाम का कंपाउंडर आया। रिजवान ने उसे 3 इंजेक्शन लगाकर कर बेहोश कर दिया गया। वह जब होश में आई तो पाया कि उसके कपड़े उतरे हुए थे। दर्द हो रहा था। अनहोनी की आशंका लगते ही उसने अपने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने भी कंपाउंडर को पकड़ने के लिए छापा मारा। हालांकि, वह हाथ नहीं आ सका।
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …