दीप नारायण यादव की रिपोर्ट :
चन्दौली : स्थानीय संसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 11 ग्रामीण सड़को का लोकार्पण किया, जिसमें कुल लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है। इस दौरान सांसद चंदौली महेंद्र नाथ पाण्डेय ने पिछली सरकारो पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास का नारा देने वाले पिछले 17 सालो से सड़को की विकास की बात करते थे, लेकिन इसकी बदहाली जनता ही जानती है। आज इन बदहाल सड़कों को मानक के साथ बनाया गया है।
उन्होंने लोक सभा में सपा-बसपा को एक साथ चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि हम लोग अपने विकास के द्वारा सपा-बसपा के जातिगत वोटों को अपने पाले में लाएंगे और फिर पिछले चुनाव का जादू चलेगा और मोदी जी प्रधानमंत्री बनेगे। वही मुख्यमंत्री को सपाइयों द्वारा कला झंडा दिखाए जाने पर कहा है कि सपा केवल काला काम करने में ही माहिर है और हमारे मुख्यमंत्री जी केशरिया सोच के साथ विकास कर रहे है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि निचले स्तर पर भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य भी चला रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने जनपद में करने वाले बड़े कामों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।