यहाँ हुए चुनाव में पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं, राजनीति में रचा कीर्तिमान

भी के गुप्ता की रिपोर्ट

सुगौली (पूर्वी चम्पारण) : नगर पंचायत चुनाव में आधी आबादी ने आधी से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमा कर एक नई राजनीति की इबादत लीख डाली है। नई राजनीति शुरुआत व ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ हीं महिलाएं अब नगर पंचायत सरकार में अपनी सशक्त भूमिका निभाएगी, जो इस बार पुरूषों पर भारी पड़ गई है । पुरूषों से दो कदम आगे निकल महिलाएं राजनिती की सिरमौर बन बैठी, जहां सदन मे आधे अबादी कहे जाने वाली महिलाएं पुरूषों पर भारी पडेगी। बीस पार्षदों मे बारह महिला पार्षद बन पुरूषों को पिछे छोड़ गई। जहां आठ पुरूष पार्षद उनके सामने बौना साबित होंगे। आरक्षित कोटे के अलावे दो अन्य वार्ड 7 एवं 13 महिला पार्षद बन सबको चौंका डाला। नगर पंचायत मे महिलाओं की भागीदारी जो महिला सशस्क्तीकरण का मिसाल कायम हो गया। अब नगर पंचायत सरकार मे शामिल महिला पुरूषों पर भारी रहेगी।

चुनाव पूर्व वार्ड एक के नव-निर्वाचित पार्षद सरिता कुमारी ने बताया था कि अब हम महिलाए पुरूषों से कम नही। वही वार्ड सात से सात प्रत्याशियों के बीच एक मात्र महिला प्रत्याशी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी ने भी बताई थी कि हम पुरूषों से दो कदम आगे निकल पड़े है और चुनाव जीत कर बताउंगी। सच मे करीब दो सौ के अंतर से विजयी बन साबित कर दिया कि अब राजनीति मे महिलाएं भी किसी से कम नही। वहीं सामान्य सीट वार्ड तेरह से पुष्पा देवी निर्वाचित हुई है।

बताते चलें कि नामांकन के दौर  में हीं महिलाएं पुरूषों से दो कदम आगे निकल पड़ी थी। बीस वार्ड के लिए कुल 95 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य अजमाया था। जिसमें 60 महिला प्रत्याशी ताल ठोक चुनावी दंगल में खड़ी थी। जबकि 35 पुरूष प्रत्याशियों ने अपना किस्मत अजमाया था। इस तरह नामांकन काल से चुनाव परिणाम के बाद भी आधी आबादी इस बार के चुनाव में पुरूषों पर भारी नजर आ रही है। जहां अनारक्षित सीटों पर भी  महिलाओं ने पुरुषों को पटकनी दे डाली। इस तरह महिलाएं राजनीती में बढ़कर हिस्सा ले रखी एक नई इतिहास रच डाली।

घुंघट के ओट में रहने वाली ग्रामीण महिलाएं सर उठाके हजारों की भीड़ में भी हाथ जोड़े महिला सशक्तिकरण की मिशाल बनने निकल पड़ी हैं। निर्वाचित महिला पार्षदों में सरीता कुमारी, हीरामती देवी,गुडिया देवी, रेखा देवी, मन्जू देवी, तायरा खातुन, रहमतुन नेशा, पुष्पा देवी  सुनीता देवी, गोदावरी देवी,नसीमा खातुन, कविता देवी शामिल है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *