नई दिल्ली : सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितने हीं दावे व वादे क्यों न कर ले, लेकिन हकीकत ये है कि महिलाओं के प्रति अपराध में दिन-ब-दिन इज़ाफ़ा होता जा रहा है। आलम ये है कि लड़कियां सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षित नहीं है। हालाँकि इन सबके पीछे सरकार के नाकामी के साथ-साथ युवा पीढ़ी की विकृत होती मानसिकता भी है, जो महिलाओं को सिर्फ भोग की वस्तु समझते हैं और मौका पाकर लड़कियों के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
ताज़ा मामला बिहार का है, जहाँ के कैमूर के भगवानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक लड़की के साथ कुछ लड़कों ने मिलकर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्यवाही करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा, ‘हमने वीडियो में दिख रहे सभी 6 लोगों की पहचान कर ली है और उसमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।’
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से बिहार में छेड़खानी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। सबसे पहले जहानाबाद में उसके बाद गया से इस तरह की दो घटनाएं सामने आई थीं जिसमें नाबालिग बच्चियों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ की थी। खबरों के अनुसार लड़कों के एक समूह ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को देखकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मनचले किस तरह नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पीड़िता और उसका नाबालिग प्रेमी मनचलों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रहे हैं। मगर आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। वीडियो सामने आने के बाद कैमूर के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…