नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने साफ-सफाईयों की उचित व्यवस्था हेतु ई० ओ०दिये निर्देश
राकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने आगामी छठ पर्व के मद्देनजर खलीलाबाद पुरानी तहसील स्थित पक्का पोखरा में साफ सफाई एवं पूजा स्थलों का किए निरिक्षण और साथ उपस्थित रहे सदस्य गण । तैयारी के विषय में नगर पालिका लिपिक उमेश से जानकारी ली। उन्होने निर्देश दिया कि सम्पूर्ण तैयार छठ पर्व से पूर्व कर ली जाय। महिलाओ की इस विशेष पर्व में किसी भी व्यवस्था में कमी नही होनी चाहिए। उन्होने नगर पालिका को निर्देश दिया कि पक्का पोखरा सहित अन्य नगर पालिका क्षेत्र के पोखरो पर अतिरिक्त सफाई कर्मी एवं लाइनमैन की शिफ्टवार 24 घंटे डियूटी सुनिश्चित की जाय। उन्होने पोखरे में नाव रखवाने का भी निर्देश दिया। चारो तरफ लाइट की व्यवस्था सुदृढ की जाय। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पक्का पोखरा सहित अन्य पोखरे पर पूरी तैयारी कर ली गई है। कुछ कमियां पाई गई है जिसे शीघ्र अतिशीघ्र दूर किये जाने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान वार्ड सभासद, सुनील कुमार, सुनील प्रजापति, पूर्व सभासद अवधेश चैरसिया, मुन्ना पाण्डेय, रविन्द्र यादव, नगर पालिका कर्मी रिन्टू तिवारी, राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।