संवाददाता-एंटरटेनमेंट डेस्क
नई दिल्ली: फैशन की दुनिया के जाने-माने नाम रजत राज मल्होत्रा ने अपनी नई मैगज़ीन F3 फैशन मैगज़ीन लॉन्च कर दी है। मॉडलिंग की दुनिया में सबके चहेते रजत राज ने कई मॉडलो को प्लेटफॉर्म दिया है। अब वह अपनी मैगज़ीन के जरिये नए मॉडलों को प्रमोट कर रहे है। F3 फैशन मैगज़ीन के तीसरे एडिशन में रजत राज मल्होत्रा ने घरेलु महिलाओ को प्राथमिकता दी है। दिल्ली के पंजाबी बाग़ में सुरावी में F3 फैशन मैगज़ीन का फोटो शूट किया है। इस बार मैगज़ीन में घरेलु कामकाजी महिलाओं को जगह दी गई। रजत राज मल्होत्रा ने बातचीत में बताया की इस बार की मैगज़ीन पूरी तरह घरेलु कामकाजी महिलाओं को समर्पित है। हमरा एक छोटा सा प्रयास है उन महिलाओं के लिए जो कही अपने सपनो को घर की जिम्मेदारियों के चलते पीछे छोड़ आई है। उन महिलाओं के मॉडल बनने के सपने को हम लोग साकार करने का प्रयास कर रहे है। इस फोटो शूट
में कई घरेलू महिलाओं ने पार्टिशिपेट किया। रजत राज द्वारा फोटो शूट कराया गया। इस फोटोशूट में नए मॉडल को भी जगह दी गई। रजत राज मल्होत्रा ने मॉडल्स को मॉडलिंग ग्रूमिंग्स के टिप्स दिए इसके साथ ही कैमरा फेस करने की टेक्टनिक भी बताई। इस फोटोशूट में डिज़ायनर ड्रेस वैशाली कथूरिया के सबूरी ब्रांड द्वारा किया गया। मेकउप पायल बूटा के पायल मेकओवर द्वारा किया गया। जुडी मेंबर कंचन कृष्णा अडानी व् कविता खंन्ना अरोड़ा रही। कंचन कृष्णा अडानी बॉलीवुड सेलेब्रेटी आकर्षण का केंद्र बनी। मॉडलों में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज़ दिखा। कंचन कृष्णा अडानी ने बातचीत में अपनी आने वाली फिल्मो के बारे में बताया साथ ही रजत राज मल्होत्रा के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने नए मॉडल्स को भी कई टिप्स दिए। फोटो शूट में रेनु मल्होत्रा ( उमराऊ ),तमन्ना सेठी शो स्टापर,नियोन कौर मॉडल,सोनिया शर्मा मिसिस मॉडल,शिरीन गुप्ता मिसिस मॉडल,कविता अरोड़ा मिसिस मॉडल,रूपम वर्मा मिसिस मॉडल,रश्मि छाबड़ा मिसिस मॉडल,पूजा छाबड़ा मिसिस मॉडल,सराबोनी चटर्जी मॉडल समेत कई सारे लोग शामिल हुये। सभी घरेलु कामकाजी महिलाओं ने रजत राज मल्होत्रा के इस कदम की सराहना की और उन्हें बधैया दी।
कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल रिपोर्ट:…
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…