उमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट :
अमेठी : जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने आज चन्दौकी व राम शाहपुर स्थित धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पाया कि चन्दौकी केन्द्र पर अभी तक कुल 39 किसानों से 1904.60 कुन्तल की खरीद की जा चुकी है तथा अब तक 71 किसानों को टोकन दिया जा चुका है।
केन्द्र प्रभारी फतेह बहादुर ने बताया कि क्रय धान क्रय केन्द्र पर 2500 बोरों की उपलब्धता है जिनमें से 1300 बोरों का उपयोग कर लिया गया है तथा 22 किसानों का 17 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजा जा चुका है, तथा जो किसान आ रहे है उनकों क्रम से टोकन जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस क्रय केन्द्र का इस वर्ष का लक्ष्य 15 हजार कुन्तल का निर्धारित किया गया है। क्रय केन्द्र रामशाहपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अभी तक 86 किसानों से 7600 कुन्तल की खरीद की जा चुकी है तथा 81 किसानों को 12570540 रूप्ये आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजा जा चुका है।
केन्द्र प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि अभी तक कुल 130 किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है तथा इस केन्द्र का लक्ष्य 50 हजार कुन्तल है। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकर प्रतिदिन 400 से 500 कुन्तल की खरीद की जाए। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कम खरीद करने पर केन्द्र प्रभारियों को कठोर चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने किसानों दूरभाष पर क्रय केन्द्र पर धान बेचने तथा धनराशि खाते में पहुचने की भी जानकारी जी उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों से समन्वय बनाकार ज्यादा से ज्यादा धान की खरीद की जाए तथा किसी भी किसान को क्रय केन्द्र से वापस ने किया जाए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को गांव में जाकर इसका प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने केन्द्र पर मौजूद कांटा, छन्ना तथा नमी मापक यत्रं के साथ ही किसानों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह डिप्टी आरएमओ जनपद अमेठी के मोबाईल नं0 7233870888 पर किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ईश्वरचन्द्र, जिला विकास अधिकारी बंशीधर सरोज, डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।