ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ लेखिका अदिति चक्रवती की किताब दुबई हाइट्स का विमोचन

ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ लेखिका अदिति चक्रवती की किताब दुबई हाइट्स का विमोचन

ऑक्सफ़ोर्ड में हुआ लेखिका अदिति चक्रवती की किताब दुबई हाइट्स का विमोचनDubai Heights book by author Aditi Chakravati released in Oxford

एंटरटेनमेंट डेस्क -हिन्दुस्तान हेडलाइंस

नई दिल्ली-दिल्ली के दिल कनाट प्लेस में बीते शनिवार लेखिका अदिति चक्रवती की किताब दुबई हाइट्स का विमोचन हुआ। ऑक्सफ़ोर्ड बुक स्टोर में इस किताब का विमोचन किया गया। किताब के विमोचन में सेकड़ो पाठको ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवानी शर्मा रही। कार्यक्रम में समाज सेविका और जर्नलिस्ट शर्मीला भौमिक भी मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत गीत संगीत के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जश्न इवेंट द्वारा किया गया।

अदिति चक्रवती की किताब दुबई हाइट्स महिलाओं की कहानी है। इसमें उन्होंने महिलाओं के स्ट्रगल को दिखाया है की किस तरह महिलाये अपने घर से दूर रह कर अपने सपनो को पूरा करती है साथ ही अपनी सभी जिम्मेदारियों को भी पूरा करती है। घर से बाहर रहने वाली महिलाओं के लिए ये एक प्रेरणादायक किताब है।

महिला दिवस के दिन अदिति ने इस किताब का विमोचन किया। उन्होंने बातचीत में बताया की यह किताब महिलाओं को समर्पित है। उन्होंने कहा महिला बहुत सशक्त है उनके अंदर शक्ति का भण्डार है जिसे उन्हें खुद जगाना है। ये किताब उन महिलाओं के लिए जो एनआरआई है या घर से बहार रहकर काम करती है। आगे उन्होंने कहा ये उनकी पहली किताब है इसलिए उन्हें इसे लिखने में काफी मुस्किलो का सामना करना पड़ा। उन्हें घर से काफी सपोर्ट मिला उन्होंने कहा इस किताब को लिखने में उन्हें करीब एक साल का समय लगा। महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने कहा की ग्रामीण जगह पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहिए। महिला तभी सशक्त हो सकती है जब वह आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर हो।

वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवानी शर्मा आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने बातचीत में बताया की यह किताब काफी अच्छी है और जल्दी से इस किताब को पूरा पढ़ना चाहती हु। ये किताब महिलाओं के जीवन में किस तरह बदलाव आते है उसे दिखती है साथ ही महिलाओं के जीवन के संघर्ष को दिखाती है। इस किताब में रिश्तो के तानेबाने से लेकर महिलाओं से जुडी बहुत चीजे है। महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा की महिलाओं को अपने सपनो को जीना चाहिए और उसे पूरा करने के लिए तत्पर कोशिश करनी चाहिए।

शर्मीला भौमिक ने बातचीत में बताया की ये किताब महिलाओं के संघर्ष को दिखाती है एक महिला को अपने सपने पुरे करने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल होना बहुत जरुरी है क्योकि अगर आप आर्थिक रूप से सबल है तो आप जो चाहे वो कर सकती है।

कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित किया गया। उन्हें शाल व् पौधा देकर सम्मानित किया गया। शर्मीला भौमिक और शिवानी शर्मा ने लेखिका अदिति से किताब को लेकर बातचीत। पाठको में किताब को लेकर काफी उत्साह दिखा। पाठको ने किताबो की प्रतिया खरीदी व् लेखिका से उसपे ऑटोग्राफ लिए। सभी पाठको में लेखिका के साथ सेल्फी लेने का क्रेज़ दिखा। पाठको ने किताब की काफी सराहना की और किताब को लेकर लेखिका से सवाल जबाब भी किया।

लेखिका अदिति चक्रवती की किताब दुबई हाइट्स सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है इसके साथ ही आप इसे सभी बुक स्टोर से भी खरीद सकते है तो देर मत कीजिये और अभी किताब को खरीदिये और पढ़ने का आनंद लीजिये।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

अपने दम पर पहचान बनाने वाली Nayisha khan जल्द नज़र आएँगी Daisy Shah के साथ नए गाने में

Not Guilty फेम Nayisha khan बहुत जल्द बॉलीवुड अभिनेत्री Daisy Shah के साथ नए गाने …

बिंग म्यूज़िकल रिकॉर्ड (Being musical Records) का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग काली बिंदी हुआ रिलीज़

नई दिल्ली | बिंग म्यूज़िकल रिकॉर्ड (Being musical Records) का बहुप्रतीक्षित गाना काली बिंदी आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *