मुंबई (द्वारकेश बर्मन) : अनिल कपूर की लाडली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी थी। शादी से पहले सोनम की संगीत सेरेमनी सेलिब्रेट की गई। उनके संगीत में परिवार सहित बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। वो न सिर्फ इस सोनम की संगती का हिस्सा बनी, बल्कि जमकर डांस भी किया। लेकिन संगीत में एक्ट्रेस करीना कपूर शामिल नहीं हुईं। दरअसल करीना इन दिनों फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गईं हुई हैं जिसके चलते वह शादी के किसी फंक्शन में शामिल नहीं हो सकी थी, हालंकि शादी समारोह में वो आई थी।
‘तारीफां…’ गाने पर सभी ने जमकर डांस किया:
करीना की जगह करिश्मा कपूर फंक्शन में नजर आईं। यहां संगीत में करिश्मा ने भी खूब मस्ती की और अपनी बहन करीना कपूर , सोनम कपूर की आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने ‘तारीफां…’ पर जमकर डांस किया। संगीत के दौरान ये गाना बेहद खास था और शायद ही कोई बॉलीवुड सेलेब होगा जिसने इस गाने पर डांस न किया हो।
पार्टी में ऐसा था सोनम और आनंद का लुक:
सोनम कपूर ने भारी गहनों के साथ लाल रंग का लहंगा पहना। उनके लंहगें को डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही वह दोनों हाथों की कलाइयों में ‘चूड़ा’ और ‘कलीरें’ और माथा-पट्टी पहने हुए दिखी। वहीं दूल्हे आनंद ने राघवेंद्र राठौर द्वारा डिजाइन की शेरवानी पहनी थी, जो कि वीज और क्रीम कलर के ‘साफे’ के साथ थी।