Pro Wrestling League 3, 2018: हरियाणा हैमर्स ने मुंबई महारथी को 4-3 अंतर से हराया, देखिये मैच रिपोर्ट

प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 के बारहवें दिन का मुकाबला मुंबई महारथी और हरियाणा हैमर्स के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में हरियाणा हैमर्स ने मुंबई महारथी को 4-3 अंतर से हराया। तो आइए जानते है दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेले गए इस मुकाबले का पूरा हाल। टॉस जीतकर हरियाणा हैमर्स की कप्तान सुन यानन ने पुरुषों के 92 किलो की कैटेगरी में सत्यव्रत कादयान को ब्लॉक किया वह मुंबई महारथी की कप्तान साक्षी मलिक ने महिलाओं की 76 किलो की कैटगरी को ब्लॉक करने का फैसला किया।

दिन का पहला मुकाबला पुरुषों के 65 किलो की कैटगरी का था। जिसमे मुंबई महारथी के रेसलर सोसलन रामोनोव ने हरियाणा हैमर्स के हरफूल को एकतरफा मुकाबले में 15-1 से चित कर अपनी टीम को पहला अंक दिलाया। अगला बाउट महिलाओं के 50 किलो की कैटगरी का था। जिसमें हरियाणा हैमर्स की कप्तान सुन यानन ने मुंबई महारथी की सीमा को 9-4 के अंतर से हरा स्कोर 1-1 अंक से बराबर किया। दिन का तीसरा मुकाबला पुरुषों के 57 किलो की कैटगरी का था। जिसमे हरियाणा के पहलवान व्लादीमिर खिनचेंगाशिवली ने मुंबई महारथी के ईदेनेबात बेखबेयार को 8-4 से हराया। इसके बाद मुंबई महारथी की पहलवान ओडुनायो ने महिलाओं की 57 किलो की कैटगरी के मुकाबले में हरियाणा हैमर्स की पूजा गहलोत को पिनफॉल करते हुए 4-2 से हराया। ओडुनायो की इस जीत के साथ मुंबई महारथी ने 3-1 की बढ़त बनाई। अगला बाउट पुरुषों के 74 किलो की कैटगरी का था। जिसमे हरियाणा हैमर्स के खेतिक सबालोव ने सिर्फ दो मिनट में ही मुंबई के प्रवीण दहिया को 16-0 से चित किया। अगला बाउट महिलाओं की 62 किलो की कैटगरी का था। इस कड़े मुकाबले में मुंबई महारथी की कप्तान साक्षी ने हरियाणा हैमर्स की सरिता को 5-4 के अंतर से हरा स्कोर 3-3 अंको से बराबरी पर ला दिया। सब की नज़रे दिन के सांतवें और आखिरी बॉउट पर टिकी थी। पुरूषों के 125 किलो की कैटगरी के इस मुकाबले में हरियाणा हैमर्स के सुमित ने मुंबई महारथी के सत्येंद्र मलिक को 4-0 पटखनी दी। इस तरह सुमित की इस जीत के साथ मुकाबला हरियाणा हैमर्स ने 4-3 से अपने नाम किया। इस सीजन के तेरहवें दिन का मुकाबला दिल्ली सुल्तांस और वीर मराठस के बीच आज शाम 6 बजे खेला जायेगा।

Tags :
Mumbai Maharathi vs Haryana Hammers, indian games, popular in india, KAT Media, Khel Sangram, Abdusalam Gadisov, Amit Kumar Dahiya, Elitsa Yankova, Geeta Phogat, Haryana Hammers, Magomed Kurbanaliev,Marwa Amri, Pro Wrestling League, Sandeep Tomar, Sofia Mattsson, SportsTracker, UP Dangal, Wrestling, PWL 3, PWL 2018, Babita kumari Phoghat, Sakshi Malik, Yogeshwar Dutt, Sushil Kumar, Narsingh Yadav, 2018, asli dangal, khel fauladi, Hindustan Headlines

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25 …

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *