फिरोजाबाद: उत्तरप्रदेश में पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती मिल रही है। कानपुर के चौबेपुर के बिकरू कांड को अभी लम्बा वक्त नहीं हुआ है कि गुरुवार को सुहागनगरी फिरोजाबाद में कुछ लोगों ने जमीन का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में फायरिंग व पथराव में 8 लोग घायल है, इनमें 6 पुलिसकर्मी भी हैं।
फिरोजाबाद में गुरुवार को जमीन के विवाद में मामला सुलझाने पहुंची पुलिस की टीम पर दोनों पक्ष ने हमला बोल दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी तोडऩे के साथ इन लोगों ने फायरिंग भी कर दी। पथराव तथा फायरिंग में 6 सिपाही घायल हैं। पुलिस की टीम को फायरिंग करते हुए वहां से भागने को मजबूर होना पड़ा। इससे तो लगने लगा कि UP में अब पुलिस का डर नहीं है। फिरोजाबाद में आज जमीनी तकरार में दोनों पक्ष ने पुलिस टीम पर हमला बोलने के बाद गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। इस दौरान फायरिंग तथा पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हैं। इसके पश्चात पुलिस ने केस दर्ज किया है।
संपादक – सतीश भारतीय