पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है। धोनी ने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है। धोनी ने आखिरी बार वनडे इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थीं। आईपीएल के लिए वह चेन्नै कैंप में शामिल होने पहुंचे तो उन्होंने अपने फैसले का ऐलान कर दिया। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में चयन के लिए उनके आईपीएल परफॉरमेंसको आधार माना जा रहा था। लेकिन धोनी ने इन सभी अटकलों पर अपने रिटायरमेंट के साथ ब्रेक लगा दिया। इससे पहले धोनी ने दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।