लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन बार विधायक और मंत्री रह चुके गौतमबुद्ध नगर के वेद राम भाटी (बसपा) और पूर्व सांसद रालोद से सारिका सिंह बघेल (हाथरस) सहित कुछ सपा, बसपा और रालोद के कुछ नेता भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय की मौजूदगी में अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हुए। प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में कुछ निर्दलीय नेता भी शामिल हैं।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बताया कि उत्तर प्रदेश के आइटी वालंटियर की निगाह विपक्ष की एक-एक हरकत पर है। उनके द्वारा फैलाई अफवाहों को जगजाहिर करने के साथ ही विकास और राष्ट्रवाद की भावना से कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। चुनाव में विपक्ष एजेंसियों के जरिये फर्जी पोस्ट क्रिएट करा रहा है लेकिन, भाजपा के समर्पित आइटी कार्यकर्ता उनके छद्म युद्ध को तहस-नहस कर रहे हैं। लोकसभावार सम्मेलनों में वालंटियर को आइटी की बारीकियां बताई जा रहीं है।