ट्रांसजेंडर को लड़की समझ कर कार में दी लिफ्ट, दुष्कर्म की कोशिश के दौरान सामने आया सच तो मार दी गोली

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ट्रांसजेंडर के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की, जिसका ट्रांसजेंडर ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गयी। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीँ इस मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस को जानकारी मिली कि सुंदर भाटी गिरोह के सदस्य इस वारदात में शामिल है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर एक लंपक नाम के आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने अपने सहयोगी के साथ त्रिलोकपुरी क्षेत्र से एक ट्रांसजेंडर को लिफ्ट दी और उसे बारापुला फ्लाईओवर के पास ले गए। बारापुला पुल पर जाकर सुनसान जगह देखकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इसी दौरान उन्हें पता चला कि वह लड़की नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर है। जिसके बाद ट्रांसजेंडर के विरोध करने पर उन लोगों ने उसे गोली मारकर कार से बाहर फेंक दिया। डीसीपी साउथ ईस्ट चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि पीड़ित अब खतरे से बाहर है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की 307 (हत्या का प्रयास) का मामला दर्ज किया गया है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Being Musical Records के बैनर तले बना Punjabi Song Kaali Bindi कल हो रहा है रिलीज़

Punjabi Song Kaali Bindi : Being Musical Records का बहुप्रतीक्षित Punjabi Song Kaali Bindi कल …

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *