नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देश के एक अग्रणी बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बैंक पर यह जुर्माना ग्राहक को केवाईसी और धोखाधड़ी वर्गीकरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के कारण लगाया गया है। बैंक पर 1 करोड़ का जुर्माना लगाए जाने की जानकारी आरबीआई ने दी है।
रिर्पोट के अनुसार यह जुर्माना बैंक द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी के आधार पर की गई है। इसके पीछे बैंक और ग्राहकों के बीच हुए किसी प्रकार के लेनदेन और समझौते की वैद्यता को लेकर सवाल उठाने की कोई मंशा नहीं है।
RBI ने पिछले साल भी बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना एक खाते में धोखाधड़ी का पता लगाने में बैंक की ओर से की गई देरी को लेकर लगाया गया था।