नई दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख रहे राम रहीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई मामलों में सजा भूगत रहे राम रहीम को अब एक पत्रकार के एहात्य के मामले में दोषी करार दिया गया है। स्पेशल सीबीआई कोर्ट द्वारा पत्रकार की हत्या के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है। रेप केस में दोषी ठहराया गए राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे है।
दरअसल पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम को पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया है। राम रहीम समेत चार लोगों को इस हत्या में दोषी ठहराया गया है। रामचंद्र छत्रपति की रिपोर्ट ने ही डेरा सच्चा सौदा में महिलाओं के यौन शोषण का खुलासा किया था।
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में राम-रहीम पर फैसला थोड़ी देर में आ सकता है। इस पत्रकार ने ही राम-रहीम के डेरा सच्चा सौदा में यौन शोषण की घटना का खुलासा किया था. गुरमीत राम रहीम पर पत्रकार के मर्डर का आरोप है।