नई दिल्ली : एक तरफ जहां कांग्रेस मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में संभावित जीत के जश्न में डूबी हुई है, वहीं मिजोरम से कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। मिजोरम में जहां एक तरफ कांग्रेस ने सत्ता गंवा दी है, वहीं मुख्यमंत्री ललथनहवला दोनों सीटों से चुनाव हार चुके हैं। मिजोरम में एमएनएफ की आंधी ने कांग्रेस को उड़ा दिया है। मिजोरम में कांग्रेस की हार के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए। 2013 में 34 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार अब तक 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों के कैंडिडेट 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी का 1 कैंडिडेट आगे चल रहा है। मिजोरम में विपक्षी गठबंधन एमएनएफ 24 सीटों पर आगे चल रही है। मिजो नेशनल फ्रंट के 5 कैंडिडेट चुनाव जीत चुके हैं।